Breaking News

अपनी मांगो को लेकर बीएसए से मिला एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन गाजीपुर का प्रतिनिधि मण्‍डल

गाजीपुर। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन जनपद इकाई गाजीपुर का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकरके ज्ञापन सौपा। इसमे प्रमुख रूप से ए०आर०पी० के कार्यकाल को सेवा पुस्तिका में दर्ज किये जाने, ए०आर०पी० के सभी प्रकार के देयकों का समय से भुगतान एव जिले में एफ०एल०एन० प्रशिक्षण के मानदेय का भुगतान किये जाने की मांग की गयी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सकारात्मक रूप अपनाते हुए कहा कि इन मांगों को शीघ्र ही पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री जनार्दन सिंह यादव, अभिजीत यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अशोक यादव, मंजीत प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, मणिकान्त त्रिपाठी, अनिल यादव, वरूण कुमार दूबे, सरोज कुशवाहा, सन्तोष कुमार सिंह, रमाकान्त जायसवाल, गुलाब राम, पंकज त्रिपाठी इत्यादि ए०आर०पी० गण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 14 मार्च से शुरू होगा जिला स्‍तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

गाजीपुर! खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर में जूनियर वर्ग के बालक/बालिकाओं खेलों का …