Breaking News

वाराणसी:‘गोमती जीवन यात्रा’ के लिए डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, कैथी में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

वाराणसी। डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र, भंदहा कला, कैथी, वाराणसी–221116 में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ के अनुसार यह कार्यक्रम कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस गाज़ीपुर वाराणसी संस्था के अध्यक्ष डॉ. विजय यादव की प्रेरणा से तथा प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस संगोष्ठी में यूथ इन एक्शन (इंडिया) के तत्वावधान में चल रही ‘गोमती जीवन यात्रा’ के अंतर्गत श्री शतरुद्र प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संयोजक, यूथ इन एक्शन, भारत ने अपने एक माह की यात्रा के अंतिम चरण में स्थानीय गोमती–गंगा संगम स्थल, कैथी (वाराणसी) को गोमती नदी के संरक्षण एवं उसके अस्तित्व को उसकी मूल धारा के रूप में पुनर्स्थापित करने के विषय में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने गोमती नदी के संरक्षण के लिए व्यापक जनजागरण की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी से इसके बचाव हेतु सामूहिक प्रयास करने का आवाहन किया। संगोष्ठी के अंतिम चरण में बी.ए.एम.एस. के प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को गोमती नदी के संरक्षण हेतु संकल्प एवं शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संस्था के पॉलिटेक्निक के प्राचार्य श्री धनञ्जय सिंह के साथ ही बी.ए.एम.एस. के सभी शिक्षकगण प्रोफेसर (डॉ.) अवधेश कुमार सिंह, प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह, डॉ. बृजेश प्रताप सिंह, डॉ. विक्रमादित्य दुबे तथा संगोष्ठी व्यवस्थापक श्री भगवान दास यादव की विशेष उपस्थिति एवं सहयोग रहा। संस्था के समस्त छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह संगोष्ठी अत्यंत सफल एवं लाभदायक रही। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने ऐसे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की संगोष्ठियों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Image 1 Image 2

Check Also

राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पीo एम o पोषण योजना के अंतर्गत संचालित जनपद स्तरीय …