Breaking News

गाजीपुर: स्‍पोर्ट्स हॉस्‍टल के ट्रायल के लिए टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा संचालित आवासीय खेल छात्रावास के लिए विभिन्न खेलों में बालक/बालिकाआंे का चयन/ट्रायल्स जिला स्तर पर नेहरू स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में खेलों का ट्रायल्स प्रातः 10.00 से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु इच्छुक खिलाड़ी को वेबसाईड http://khelsathi.in  पोर्टल पर Hostel Allotment पर Click कर निर्धारित प्रारूप को भर कर आवेदन शुल्क जमा कर आनलाईन आवेदन कर सकते है। चयन/ट्रायल्स के समय आयु से सम्बन्धित अभ्यर्थियों को विद्यालय द्वारा आयु प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी/जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए, यदि किसी कारणवस चयन/ट्रायल्स के समय जन्मतिथि सक्षम अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित करवाना सम्भव न हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं अभ्यर्थी के माता/पिता द्वारा जन्मतिथि के सम्बन्ध में नोटरी शपथ पत्र समस्त प्रमाण पत्र पोर्टल पर मांगे गए समस्त प्रमाण पत्रों को अपलोड करना अनिवार्य है। जानकारी हेतु जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में समर्पक कर सकते हैं। जिसमें जिम्नास्टिक्स, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन का खेल बालक वर्ग दिनांक 23 मार्च, 2026, जिम्नास्टिक्स, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, वॉलीबाल, फुटबाल, बैडमिण्टन, टेबुल-टेनिस का खेल बालिका वर्ग दिनांक 24 मार्च, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, जूडो, एथलेटिक्स, बाक्सिंग का खेल बालक वर्ग दिनांक 25 मार्च, कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैण्डबाल का खेल बालिका वर्ग 26 मार्च, 2026 को जिला स्तर पर किया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …