Breaking News

गाजीपुर: ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाडि़यो को उपलब्‍ध करायें प्‍लेटफार्म- डीएम

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति गाजीपुर की बैठक विकास भवन सभागार गाजीपुर में आहूत हुई। बैठक में जिले में खेल के विकास हेतु जिलाधिकारी द्वारा संघ के पदाधिकारियो से सुझाव मॉगे, जिसके क्रम में वेटलिफ्टिंग संघ के प्रतिनिधि के द्वारा वेटलिफ्टिंग प्लेटफार्म की मॉग की गयी, जिसको देने हेतु जिलाधिकारी द्वारा नियमानुसार कार्यवाही हेतु क्रीड़ा अधिकारी को आदेशित किया । तहसील एवं जिले स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन हेतु क्रीड़ा अधिकारी को कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया जिससे ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान खिलाड़ियो को प्लेटफार्म उपलब्ध हो सके।  जिला दिव्यांगजन अधिकारी गाजीपुर के द्वारा दिव्यांगजन बच्चो में खेलो में रुचि बढ़ाने हेतु क्रीड़ा अधिकारी एवं दिव्यागजन अधिकारी को कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में दीनदयाल वर्मा परियोजना निदेशक, प्रकाश सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक, रामनगीना यादव समाज कल्याण अधिकारी, पारसनाथ यादव दिव्यांगजन अधिकारी, राजेश कुमार सहायक प्रबन्धक उद्योग विभाग, राकेश कुमार जिला सूचना अधिकारी, अश्वनी राय जिला व्यायाम शिक्षक, राधेश्याम सिंह यादव खो-खो, मो0मोईन संयुक्त सचिव फुटबाल संघ, चन्दन राय सचिव वॉलीबाल संघ, कमलेश यादव सचिव कुश्ती संघ गाजीपुर एवं समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Image 1 Image 2

Check Also

राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पीo एम o पोषण योजना के अंतर्गत संचालित जनपद स्तरीय …