Breaking News

गंगा-गोमती संगम तट पर गोमती जीवन यात्रा के लिए लोगो ने किया संकल्‍प  

वाराणसी।गोमती नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई ‘गोमती जीवन यात्रा’ का शुक्रवार को पवित्र मार्कण्डेय महादेव धाम के पास गंगा–गोमती संगम तट पर विधि-विधान के साथ समापन किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोमती नदी के उद्गम स्थल से लाए गए जल का पूजन कर उसे संगम की धारा में प्रवाहित किया गया तथा उपस्थित लोगों ने नदी संरक्षण का संकल्प लिया। यह जागरूकता यात्रा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर पीलीभीत स्थित गोमती नदी के उद्गम स्थल से शुरू हुई थी। यात्रा का नेतृत्व करते हुए सतरुद्र प्रताप सिंह धारा कलश में गोमती का पवित्र जल लेकर निकले और गोमती तटवर्ती कई जिलों से होते हुए वाराणसी पहुंचे। यात्रा का उद्देश्य गोमती नदी के संरक्षण के लिए समाज को जागरूक करना और युवाओं को इस अभियान से जोड़ना रहा। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद और संकल्प सभाओं का आयोजन किया गया। इनमें स्थानीय लोगों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गोमती नदी को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि गोमती नदी क्षेत्र की सांस्कृतिक और सामाजिक जीवनधारा है, इसलिए इसके संरक्षण में समाज की सहभागिता बेहद जरूरी है। समापन कार्यक्रम में धारा कलश में लाए गए गोमती जल का वैदिक रीति से पूजन कर उसे गंगा गोमती संगम की धारा में समर्पित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने और इसके संरक्षण के लिए लगातार प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

Image 1 Image 2

Check Also

राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर में रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पीo एम o पोषण योजना के अंतर्गत संचालित जनपद स्तरीय …