Breaking News

मऊ: जायसवाल समाज होली मिलन समारोह 14 मार्च को मनाएगा

मऊ। जायसवाल समाज सेवा समिति मऊ द्वारा होली मिलन समारोह 14 मार्च दिन शनिवार की शाम पुरानी तहसील स्थित आर एस पैलेस प्रांगण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में नगर सहित जनपद के समस्त जायसवाल बंधु सपरिवार उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में नगर के वैश्य समाज के विभिन्न पदाधिकारीयों, सम्मानितजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान, फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पारिवारिक मिलन कार्यक्रम रखा गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …