वाराणसी। भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक टेªनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेने हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों के संचलन से पयर्टन को बढ़ावा मिल रहा है। हमारे पर्यटन स्थलों एवं भारत गौरव ट्रेन को लोकप्रिय बनाने के लिये भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा 11 से 22 अप्रैल, 2026 तक 11 रात एवं 12 दिन हेतु श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों के लिये गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा तिरूपति बालाजी मन्दिर, रामनाथ स्वामी मन्दिर (रामेश्वरम्), मीनाक्षी मन्दिर (मदुरै), कन्याकुमारी दर्शन तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की यात्रा का संचालन किया जा रहा है। इस यात्रा के मुख्य आर्कषण निम्नवत हैं।इस ट्रेन में श्रेणी के अनुसार कुल बर्थों की सं. 751 हैं, जिसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में कुल 49 सीटें, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में कुल 210 सीटें एवं शयनयान श्रेणी में कुल 492 सीटें उपलब्ध हैं। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिये गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं ललितपुर स्टेशन निर्धारित किये गये हैं।यात्रा गंतव्य- तिरूपति बालाजी मन्दिर, रामनाथ स्वामी मन्दिर (रामेश्वरम्), मीनाक्षी मन्दिर (मदुरै), कन्याकुमारी दर्शन तथा मल्लिकार्जुन ज्यातिर्लिंग हैं।सुविधायें- इस पैकेज में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं शयनयान श्रेणी की यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर तथा रात्रि का शाकाहारी भोजन, वातानुकूलित/गैर-वातानुकूलित बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान श्रेणी) का पैकेज मूल्य रू. 24,790/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (05-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य रू. 23,400/- है। (शयनयान श्रेणी ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल बेड, गैर-वातानुकूलित होटलों में ठहरने) गैर-वातानुकूलित होटल के कमरे में मल्टी शेयर पर (शेयरिंग नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं गैर-वातानुकूलित ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सम्मिलित है।स्टैंडर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) का पैकेज मूल्य रू. 42,530/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (05-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य रू. 40,900/- है । (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर वातानुकूलित होटलों में ठहरने, गैर-वातानुकूलित होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल पर (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं गैर-वातानुकूलित ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सम्मिलित है।कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) का पैकेज मूल्य रू. 56,710/- प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (05-11 वर्ष) का पैकेज मूल्य रू. 54,750/- है। (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी ट्रेन यात्रा, डबल/ट्रिपल पर वातानुकूलित होटलों में ठहरने, वातानुकूलित होटल के कमरे में डबल/ट्रिपल बेड (शेयरिंग/नॉन शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) वॉश एंड चेंज एवं वातानुकूलित ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था सम्मिलित है।इस यात्रा सेवा में एल.टी.सी. एवं ई.एम.आई. की सुविधा भी उपलब्ध है। ई.एम.आई. की सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। इस पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। इस यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आई.आर.सी.टी.सी. कार्यालय एवं आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये 9236391908, 8287930908, 8287930926, 9415042930, 8287930913 एवं 9236391925 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….