Breaking News

गाजीपुर: स्पोर्ट्स ज़ोन का हुआ भव्‍य उद्घाटन

गाजीपुर। रायगंज में स्थित देवगन सिनेक्स सुहासिनी मल्टीप्लेक्स परिसर में स्पोर्ट्स जोन प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव एवं रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल के कर-कमलों द्वारा आज रविवार 22 मार्च 2026 को प्रातः 10:00 बजे संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया| उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव ने प्रतिष्ठान में रखे गए खेल सामग्री के बारे में जानकरी देते हुए सभी स्टोर में रखे गए सभी सामान उच्च कोटि के ब्रांडेड और बेहद ही रियायती दरों में रखा गया जिससे समाज के सभी वर्ग के बच्चों व खिलाडियों को लाभ पहुंचेगा| कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि रो० बरुन कुमार बताया स्टोर के प्रबन्धतन्त्र द्वारा इस ब्रांड के फ्रेंचाइजी खोलने का निर्णय निःसंदेह छोटे व माध्यम वर्गीय व्यापारियों के लिए फायेदेमंद रहेगा| उन्हें ब्रांडेड खेल सामग्री के लिए दुसरे शहरों की तरफ रुख करने की ज़रूरत नहीं होगी| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह अपने संक्षिप्त ब्यान में कहा कि इस स्टोर के खुल जाने से क्रिकेट प्रेमियों को सामान मांगने के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा| उन्हें क्रिकेट से सम्बन्धित सभी सामान रियायती दरों पर अब अपने ही शहर में मिल जायेगा| उन्होंने स्टोर के प्रबंधतंत्र को शुभकामनायें दी| स्टोर प्रबन्धक ने बताया कि उद्घाटन के दिन आज बड़ी संख्या में बिक्री हुई है जिसको देखकर हम शीघ्र ही जनपद में और भी शाखाएं तथा फ्रेंचाइजी खोलेगे| ताकि खिलाडियों को बेहतर सामान उपलब्ध हो सके|इस उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव, रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह, रंजन सिंह, शहंशाह खान सहित विभिन्न अकादमियों के बच्चे उपस्थित थे|

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …