Breaking News

पीजी कॉलेज, ग़ाज़ीपुर में गूँजा ‘महिला सशक्तिकरण’ का नारा

​गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग़ाज़ीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की चारों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवे दिन का मुख्य केंद्र ‘महिला सशक्तिकरण’ रहा। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने समाज में नारी शक्ति की महत्ता को रेखांकित किया।​कार्यक्रम का सफल नेतृत्व अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पंकज कुमार यादव और डॉ. अतुल सिंह ने किया। शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने महिलाओं की आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर प्रखर विचार प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित और सशक्त महिला ही समृद्ध समाज की आधारशिला है।​स्वयंसेवकों ने अपने संबोधन के माध्यम से न केवल जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया, बल्कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …