Breaking News

गोरखपुर रेलवे जक्‍शन पर मरम्‍मत कार्य के चलते कई ट्रेने निरस्‍त, कई के बदले रूट

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु गोरखपुर जं. स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पूर्व में शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट की गई निम्नलिखित गाड़ियों के शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन अवधि को निम्नवत बढ़ा दिया गया है।

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन-

– दादर से 14 मई, 2026 तक चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी मऊ जं. पर शार्ट टमिनेट होगी।

यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 16 मई, 2026 तक चलनेे वाली 01028 गोरखपुर-

दादर विशेष गाड़ी मऊ जं. से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के बीच निरस्त रहेगी।

बान्द्रा टर्मिनस से 09 मई, 2026 तक चलने वाली 22921 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बलरामपुर में

शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी बलरामपुर-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 12 मई, 2026 तक

चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बलरामपुर से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-

बलरामपुर के बीच निरस्त रहेगी।

गोरखपुर से 30 अप्रैल, 2026 तक चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर

शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी-बनारस के बीच निरस्त रहेगी। बनारस से 01 मई, 2026 तक

चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी बनारस-

वाराणसी सिटी के बीच निरस्त रहेगी।

अस्थाई यात्रा मार्ग विस्तार-

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 मई, 2026 तक चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- गोरखपुर

एक्सप्रेस गोण्डा तक चलाई जायेगी। गोरखपुर से 17 मई, 2026 तक चलने वाली 11056 गोरखपुर-लोकमान्य

तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोण्डा से चलाई जायेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15 मई, 2026 तक चलने वाली 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर

एक्सप्रेस भटनी तक तक चलाई जायेगी। गोरखपुर से 17 मई, 2026 तक चलने वाली 20104 गोरखपुर-

लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भटनी से चलाई जायेगी।

साबरमती से 14 मई, 2026 तक चलने वाली 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस थावे तक चलाई जायेगी।

गोरखपुर से 16 मई, 2026 तक चलने वाली 19410 गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस थावे से चलाई जायेगी।

पुणे से 14 मई, 2026 तक चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस बढ़नी तक चलाई जायेगी। गोरखपुर से

17 मई, 2026 तक चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस बढ़नी से चलाई जायेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस से 08 अप्रैल से 13 मई, 2026 तक चलने वाली 15058 आनन्द विहार टर्मिनस-

गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ जं. तक चलाई जायेगी। गोरखपुर से 09 अप्रैल से 14 मई, 2026 तक चलने वाली

15057 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ जं. से चलाई जायेगी। इस अवधि में इन गाड़ियों का

ठहराव देवरिया सदर एवं सलेमपुर स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …