Breaking News

गाजीपुर: गहमर पुलिस ने 2 लाख 30 हजार रूपये के मूल्‍य के गुमशुदा मोबाइल किये बरामद

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा 15 अदद मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत 02 लाख 30 हजार रुपये है, बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सौंपा गया ।गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गहमर पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.03.2026 को गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत 02 लाख 30 हजार रुपये है, बरामद किया गया । जिन्हें मोबाइल स्वामियों को सौंपा गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर सभी मोबाइल धारकों ने थाना गहमर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गाजीपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की । बरामदगी- गुमशुदा 15 अदद मोबाइल फोन बरामद, जिसकी अनुमानित कीमत 02 लाख 30 हजार रुपये है।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …