Breaking News

गाजीपुर में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस- जिलापूर्ति अधिकारी

गाजीपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस की कोई कमी नही है। ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार जनपद-गाजीपुर में डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं के आधार पर उपभोक्ता पेट्रोल पंपों पर आ रहे हैं। जबकि जनपद में दिनांक 19.03.2026 को 363 के०एल० डीजल एवं 224 के०एल० पेट्रोल, दिनांक 20. 03.2026 को 353 के०एल० डीजल व 214 के0एल0 पेट्रोल की विकी हुई है। इसी प्रकार का औसत लगभग प्रतिदिन का है। दिनांक 28.03.2026 को 523 के०एल० डीजल एवं 255 के०एल० पेट्रोल की बिकी जनपद-गाजीपुर में हुई है, जो विगत दिनों के सापेक्ष कम है और लगभग 01 सप्ताह पूर्व के दिनों के बिकी के औसत के बराबर है। जनपद-गाजीपुर में पेट्रोल / डीजल के स्टाक की कोई कमी नहीं है और कोई भी पेट्रोल पंप ड्राई नहीं है। जनपद में 05 पम्प अन्य कारणों से बन्द है।

पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति से सम्बन्धित सूचनाओं का विवरण निम्नवत् हैः- जिसमें दिनांक 29.03.2026 को उपलब्ध पेट्रोल की मात्रा के०एल० में 1373 के०एल०

2-दिनांक 29.03.2026 को उपलब्ध डीजल की मात्रा के०एल० में 1882 के०एल०

3-दिनांक 28.03.2026 को बिकी किये गये पेट्रोल की मात्रा के०एल० में 298 के०एल०

4-दिनांक 28.03.2026 को बिकी किये गये डीजल की मात्रा के०एल० में 523 के०एल०

5- दिनांक 25.03.2026 को बिकी किये गये पेट्रोल की मात्रा के०एल० में 255 के०एल०

6-दिनांक 25.03.2026 को बिकी किये गये डीजल की मात्रा के०एल० में 438 के०एल०

7-दिनांक 29.03.2026 को उपलब्ध घरेलू गैस सिलेण्डर का स्टाक 21999

8- दिनांक 28.03.2026 को बिकी किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं०6649

9- दिनांक 2803.2026 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं०  9679

10-दिनांक 28.03.2025 को बिकी किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं० 9290

11-दिनांक 28.03.2025 को बुक किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर की सं०8325

 

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …