मऊ। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा के पास मुबारकपुर में बीती रात करीब 12:30 बजे अयोध्या से बलिया जा रही श्रद्धालुओं की बस के चालक को झपकी आने से पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में 40 लोग घायल हो गए। 27 घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार की हालत गंभीर बनी है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बलिया से श्रद्धालु निजी बस यूपी 70 सिटी 5763 से अयोध्या में आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने के लिए कुल 65 लोग गए थे। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी बस से वापस बलिया आ रहे थे। अभी हलधरपुर क्षेत्र के मुबारकपुर के पास पहुंचे थे कि बीती रात चालक को झपकी आने से सड़क किनारे स्थित पीपल के पेड़ में बस की टक्कर हो गई। बस में सवार 40 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रतनपुरा सीएससी पर लाया गया। गंभीर रूप से घायल बलिया जनपद के अर्जुन पासवान (10) निवासी उग्रसेनपुर, शारदा (65) निवासी बेड़ुआ, सुजीत कुमार (40) निवासी राजेंद्र नगर, राज बिहारी वर्मा (56) निवासी हुसैनपुर, रिंकू देवी (34) निवासी बांसडीह, शिवचंद (60) निवासी ओझा कछुआ, आयुष (11) निवासी ओझा कछुआ, निर्मला देवी (38) निवासी उग्रसेनपुर, शांति पासवान (50) निवासी उग्रसेनपुर, ईशा वर्मा (17) निवासी उग्रसेनपुर, भोलू शाह 46 निवासी बेड़ुआ, बजरंग (40) निवासी हरपुर खरसरा, रानी (18) निवासी उग्रसेनपुर, आशा देवी (45) निवासी ओझा कछुआ, अशोक वर्मा (45) निवासी ओझा कछुआ, अंकित (5) निवासी उग्रसेनपुर, प्रदीप (9) निवासी उग्रसेनपुर, संदीप वर्मा (6) निवासी उग्रसेनपुर, मीरा (42) निवासी ओझा कछुआ, राधिका वर्मा (28) निवासी शाहपुर, अभिषेक यादव (16) निवासी पकड़ी, निर्मला (40) निवासी ओझा कछुआ, सुगंधा (34) निवासी ओझा कछुआ, किशन दयाल वर्मा (40) निवासी रायपूरा, भागीरथी (58) निवासी रायपुरा, आनंद (6) निवासी उग्रसेनपुर को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चार घायलों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अंजनी कुमार पांडेय क्षेत्राधिकारी, मधुबन ने बताया कि बस में कुल 65 लोग सवार थे। 27 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया है। हादसा चालक को झपकी आने से हुआ है, कोई भी गंभीर नहीं है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….