Breaking News

गाजीपुर: रसूलपुर कोलवर मार्ग दो दशक से है जर्जर  

गाजीपुर। देवकली ब्लाक अंर्तगत पौटा से रसूलपुर कोलवर मार्ग की लम्बाई लगभग दो किमी० है। सन्  2005 में सीसी रोड बनाया लगभग दो दशक बीत जाने के बाद आज तक मरम्मत नही कराया गया। जगह जगह टूट फूट जाने से आने जाने वाले नागरिकों को काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ता है। कोलवर ग्राम के निवासी प्रमोद कुशवाहा ने बताया पौटा से रसूलपुर कोलवर तक मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बावजूद आज तक मरम्मत नही कराया गया। जगह जगह जानलेवा गड्ढा बन जाने से आये दिन साइकिल, मोटरसाइकिल से आने जाने वाले नागरिक गिरकर घायल होते रहते है। मार्ग खराब होने से वर्षा के दिनों मे गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे चलना जानजोखिम में डालने के समान है।

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …