Breaking News

नगरपालिका परिषद गाजीपुर के अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने किया शास्‍त्रीनगर मुहल्‍ले का निरीक्षण, निवासियों से लिया फीडबैक   

गाजीपुर। स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर में मां भवानी चौक के पास स्थित पार्क में नगरपालिका अध्यक्षा सरिता अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार राय,  पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सभासद मीनू कुशवाहा,पूर्व सभासद अजय कुशवाहा एवं नगरपालिका परिषद गाजीपुर के सफाईकर्मी उपस्थित रहे। सभी सम्मानित ने मुहल्ले में सफाई का जायजा लिया और मोहल्लेवासियों से सफाई के संबंध में विचार साझा किए और और डोर टू डोर कूड़े निस्तारण की कार्यवाही का मुवायना किए, स्‍वच्‍छता के बारे में मोहल्लेवासियों को जागरूक किए। लाल बहादुर शास्त्री समिति के सदस्यों ने अपना मोहल्ला स्मार्ट मोहल्ला के तर्ज पर सहयोग के लिए नगरपालिका के उपस्थित सभी अधिकारी पदाधिकारी व सफाईकर्मी का सादर अभिनंदन एवं आभार प्रगट किया तथा समिति के संरक्षक डीपी सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर एवं अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। समिति नगरपालिका के सराहनी योगदान से अभिभूत है और उनका कृतज प्रगट करती है। समिति के नीरज कुमार मानू, लाल बहादुर राय, संजय पाण्डे, चंद्र मोहन सिंह, सुशील सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, जयराम सिंह, गर्वजीत सिंह, अभिनव सिंह, अमृत चौरसिया आदि एवं मोहल्लेवासी उक्त समय कार्यक्रम में मौजूद होकर नगरपालिका का सहयोग किए।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …