गाजीपुर। लोक सेवा आयोग( UPPCS 2024) द्वारा घोषित परीक्षाफल में देवकली ब्लाक के गरथौली (पहाड़पुर कलां) निवासी रवि कुशवाहा ने 95वां रैंक प्राप्त कर देवकली ब्लाक सहित गरथौली का नाम पूरे जनपद में रोशन किया है। रवि कुशवाहा ओमप्रकाश कुशवाहा के पुत्र है, इनके माता का नाम कमलावती देवी है। बीटेक इलेक्ट्रानिक दिल्ली से करने के बाद वर्तमान में सोलर इंडिया लि० दिल्ली में जूनियर इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं। रवि शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। जिसके बल पर जूनियर इंजीनियर पद पर कार्य करते हुए Assistant commissioner commercial tax पर चयनित हुए। सफलता मिलने पर राजेश कुशवाहा, देवनाथ कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, पूर्व सासंद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, ग्राम प्रधान नन्दलाल कुशवाहा ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….