Breaking News

गाजीपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिवार में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

गाजीपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिवार में वार्षिकोत्सव, सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वंशराज सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी सीताराम यादव उपस्थित रहे। सभा की अध्यक्षता बुझारत यादव ने की।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें संगीत, नाटक, लोकगीत, कौव्वाली और भोजपुरी गीत शामिल थे।मुख्य अतिथि वंशराज सिंह यादव ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है, जो व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है और राष्ट्र के भविष्य को उज्ज्वल बनाती है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने, समझने और सही-गलत में अंतर करने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अधिकारी सीताराम यादव ने भारतीय संस्कृति में शिक्षक के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल अक्षर ज्ञान देने वाले नहीं होते, बल्कि वे एक सभ्य समाज और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव के पत्थर हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर संजय कश्यप, सुनील यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक मुन्नीलाल ने आभार प्रकट किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …