गाजीपुर। कंपोजिट विद्यालय कोलवर का वार्षिकोत्सव, नवारंभ उत्सव, छात्र अभिभावक सम्मान समारोह धूमधाम के साथ विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के आरम्भ मे मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० उपासना रानी वर्मा व विशिष्ठ अतिथि राजीव सिंह यादव व खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन व माल्यापर्ण करके किया।इस अवसर पर शिक्षा व समाज मे विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।बच्चों ने स्वागत गीत,सरस्वती वंदना,गीत राष्ट्रीय गीत प्रतुत कर बाहवाही बटोरी।मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा० उपासना रानी वर्मा ने कहा शिक्षा जीवन का अमूल्य धरोहर हॆ। जिसके बिना मानव पशु तुल्य हॆ। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।अभिभावकों से सम्पर्क कर शत प्रतिशत नामांकन किया जाना चाहिए।खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा शासन मंशा के अनुरूप पठन पाठन का कार्य करना चाहिए। नॊनिहाल बच्चे ही भविष्य मे देश के कर्णधार हॆ।छात्र व छात्राओं को समान रूप से बिना भेदभाव बरते शिक्षित किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अजय कुशवाहा, मनोज कुमार, राजेश सिंह यादव, दीपशिखा, आशीष कुमार, अमरजीत कुमार, गीतांजलि यादव, माया मौर्या , दीपा चॊहान, दीपक जायसवाल, महेंद्र प्रताप यादव, राधेश्याम सिंह, सुधीर सिंह, दिनेश सिंह यादव, कमलेश यादव, राजेश सिंह सूर्यवंशी, अशोक कुमार, प्रतिभा यादव, चंद्रकेश यादव, जितेंद्र यादव आदि लोग प्रमुख रूप से मॊजूद थे।अध्यक्षता सुमन्त यादव व संचालन रणजीत कुमार व इंदू कुशवाहा ने क्रमशः किया। अंत मे प्रधानाध्यापक अंगद सिंह यादव ने आये हुए लोगों के प्रति आभार ब्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….