Breaking News

मऊ: बालाजी मोबाइल शॉप में 50 लाख की मोबाइल चोरी

मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित बालाजी मोबाइल शॉप में सेंध काटकर चोरों ने 50 लाख के मोबाइल चोरी किया। जानकारी के बाद शहर कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मोबाइल की दुकान के मालिक राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोला गया तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने देखा कि पीछे की दुकान की सेंध काटकर चोरी की गई है। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के तारों को भी काट दिया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने पूरे दुकान में रखी 50 लाख की मोबाइल को चुरा लिया। मोबाइक के डब्बे वहीं पर फेंक कर चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर कोतवाली अनिल सिंह ,स्वाट टीम और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। जिसके बाद फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। वहीं चोरी की घटना के बाद मौके पर लोगों और दुकानदारों की भी भारी भीड़ जुट गई। घटना के संबध में एसपी कमलेश बहादुर ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस की तीन टीमों बनाई गई हैं। जो मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन कर रही हैं। जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: गोपीनाथ पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कॉलेज बहादुरगंज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ …