Breaking News

गाजीपुर: आयुष्मान भारत और कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को एसीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाज़ीपुर। जनपद के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए आज एक विशेष अभियान का आगाज किया गया।जनपद गाजीपुर में आयुष्मान भारत योजना और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत हुई।इस विशेष जागरूकता अभियान का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जे एन सिंह एवं डिप्टी सीएमओ डॉ मुंशी लाल द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अधिकारियों ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवन परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन जनपद के सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले मुख्य बाजार, चौराहो तथा सभी 16 सामुदायिक केंद्रों पर इस योजना का प्रचार प्रसार और आम जनमानस को जागरूक करेगीl

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: गोपीनाथ पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

गाज़ीपुर। गोपीनाथ पीजी कॉलेज बहादुरगंज में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ …