गाजीपुर। बिरनो ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत माता सहदेई कुंवर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भड़सर में विद्यालय का सिल्वर जुबली (25वां वार्षिक उत्सव) एवं कक्षा 8 की छात्राओं का विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जंगीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुंवर रमेश सिंह पप्पू तथा विशिष्ट अतिथि कुंती तिवारी रहीं। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की छात्राओं द्वारा दहेज प्रथा पर आधारित नाटक, देवी गीत, वंदना एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब कक्षा 8 की छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने सभी की आंखें नम कर दीं और पूरे वातावरण को भावुक बना दिया।मुख्य अतिथि कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का 25वां वार्षिक उत्सव मनाया जाना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर समाज में उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है। इस अवसर पर परमेश खरवार, दिनेश गौड़, विजय सिंह, मोहन पाल, राकेश यादव, सोनू खरवार, मिठाई राजभर, अनमोल खरवार, विनोद कुमार खरवार, जितेंद्र सिंह, अजीत आचार्य, राजन खरवार, कृष्णा जायसवाल, सीमा जी, विवेक सोनी, हृदय मिश्रा, पुतुल जी, प्रियंका जी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद यादव ने की तथा संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार तिवारी ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजक आचार्य राकेश यादव एवं आचार्य विवेक कुमार ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….