गाजीपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से संबद्ध सेवा समर्पण संस्थान गाजीपुर शाखा की सत्र २०२६-२७ की सत्रारंभ बैठक संस्था के प्रांतीय छात्रावास प्रमुख संजीव गुप्त के आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रमुख व्यवसाई राधेश्याम अग्रहरि ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में संरक्षक डॉक्टर एम डी सिंह व अशोक सिंह पत्रकार ने अपने विचार रखे।नवनिर्वाचित साधारण सभा व पदाधिकारियों का परिचय संजीव गुप्ता ने कराया।संस्था के विगत वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आय व्यय के अनुमोदन के उपरांत मंत्री विक्रम अग्रहरि ने नए वर्ष की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस वर्ष एकल विद्यालयों की संख्या दस की जाए तथा सिलाई केंद्रों व श्रद्धाजागरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाए।उत्थान छात्रावास में छात्र संख्या २५ से बढ़ाकर तीस करने का निर्णय हुआ।प्रांत भर से लाकर १८ इंटर पास वनवासी बच्चों की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए संजीव गुप्ता के प्रति साधुवाद व्यक्त किया गया।बैठक के संयोजक उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने उपस्थित सभी ८० सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सदस्य संख्या १०० करने का लक्ष्य रखा।सभी १८ आयाम प्रमुखों का अपने आयाम कार्य का विस्तार करने के आह्वाहन के साथ मुन्ना राय ने सबके प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की।नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद साहू जी ने दूरभाष से सभी को शुभकामना दी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….