गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डा० सुनील पाण्डेय के दिशा निर्देशन में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आश्रम पद्धति विद्यालय चकेरी उपरवार व कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरहपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों छात्राओं का टीबी के लक्षण, पहचान एवं बलगम की जांच की गई। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली के प्रभारी डा० एस० के० सरोज ने बताया कि यह कार्यक्रम 100 दिन तक पूरे ब्लाक में चलेगा, जिसमें टी बी के संभावित मरीजों की जांच, लक्षण, बलगम की जांच, उपचार व दवा निः शुल्क वितरित किया जायेगा। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रदीप सिंह ने बताया 100 दिवस तक कार्यक्रम के अंतर्गत जहां भी समुदाय आधारित ज्यादा संख्या में लोग निवास करते है उनकी टी बी जांच करनी है।जांच टीम मे डा० सूरज दुबे,डा० आकांक्षा सिंह,डा० अंकिता पांडेय , डा० अखिलेश , रोमा मिश्रा, शीतल प्रसाद,एस टी एस महताब सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….