Breaking News

गाजीपुर: सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाजीपुर में BSc Nursing & GNM के लिए प्रवेश शुरु

गाजीपुर। सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाजीपुर में BSc Nursing & GNM के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शुभारंभ हो गया है। इस संदर्भ में चेयरमैन डा. सानंद सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में पूरे विश्व में नर्सिंग छात्र-छात्राओं की आवश्यकता है। कृपया सभी योग्य छात्र नियम और बीएससी नर्सिंग के लिए तत्काल सत्यदेव कॉलेज के काउंटर पर उपस्थित होकर अपना फार्म रजिस्टर्ड करें। प्रबंध निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह ने बताया कि सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाज़ीपुर में सभी GNM में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है की अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा दी गई प्रेस विज्ञप्ति को ध्यान से पढ़ें। उसके अनुपालन में उसके द्वारा निर्धारित तारीख तक शुल्क जमा करके अपना ऑनलाइन फॉर्म भरकर आवेदन सुनिश्चित करें। सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज गाजीपुर में फार्म भरवाने के लिए निशुल्क सुविधा पूर्वक काउंटर सुनिश्चित किया गया है। जहां आप किसी भी कार्य अवधि में 10:00 बजे से 4:00 के बीच में उपस्थित होकर विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का अपना फॉर्म अप्लाई करें। यदि कोई समस्या हो तो कृपया निम्नलिखित नंबर 7704905303 पर कॉल करें। जीएनएम में प्रवेश हेतु अटल बिहारी वाजपई मेडिकल यूनिवर्सिटी के द्वारा आवेदन 29 अप्रैल 2026 से ही प्रारंभ कर दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …