Breaking News

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में परास्‍तानक पाठ्यक्रमों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन शुरु  

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परास्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया 04 मई 2026 से आरंभ हो रही है। विस्तार से जानकारी देते हुए पी जी प्रवेश समन्वयक प्रो जीउत सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के 13 एम टेक पाठ्यक्रमों की कुल 246, एम एस सी भौतिकी की 30, एम एस सी रसायन की 30, एम एस सी गणित की 30, एम सी ए की 75, एम बी ए की 75, एम फार्म फार्मास्यूटिक्स की 15, और एम फार्म फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री की 15 सीटों के लिए कल से आवेदन प्रक्रिया आरम्भ होगी। इस वर्ष परास्नातक के दो नए पाठ्यक्रम एम फार्म फार्मास्यूटिक्स, और एम फार्म फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री शुरू हो रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू होकर 4 जून ,2026 तक चलेगी। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर जाकर प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …