वाराणसी। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट कैथी वाराणसी के चेयरमैन डॉक्टर विजय यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की पॉलिटेक्निक के तहत सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन एवं ऑटो इत्यादि कोर्सेस में प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मई 2026 तक बढ़ा दी गई है। इस क्रम में उन्होंने प्रदेश और जनपद के समस्त विद्यार्थियों से जो अभी प्रवेश से वंचित रह गए हैं उनको सूचित करते हुए कहा की बी टी ई यू पी लखनऊ द्वारा एक बार पुनः उनको मौका दिया गया है। इस मौके का विद्यार्थियों को अविलंब लाभ उठाना चाहिए। आमतौर पर विद्यार्थी अंतिम तिथि का इंतजार करते हैं जो किसी तकनीकी कारण बस प्रवेश प्रक्रिया से वंचित रह जाते हैं ।उन्होंने उन विद्यार्थी गण जो अभी पॉलिटेक्निक के किसी भी कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक है और अभी भी वंचित रह गए हैं उनको अवगत कराते हुए कहा कि उन्हें अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए अपना प्रवेश कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट कैथी वाराणसी के प्रवेश कार्यालय में पहुंचकर आवश्यकता अनुसार कागजात जमा करके अपना प्रवेश यथाशीघ्र सुरक्षित करा लेना चाहिए। संपर्क दूरभाष 9838186060 पर बात करके भी प्रवेश सुरक्षित कराया जा सकता है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….