Breaking News

सनबीम स्‍कूल गाजीपुर के तत्‍वावधान में 8 व 9 मई को आयोजित होगा विज्‍डम स्‍कॉलरशिप टेस्‍ट

गाजीपुर। सनबीम स्‍कूल गाजीपुर के तत्‍वावधान में विज्डम स्‍कॉलरशिप टेस्‍ट 8 व 9 मई को आयोजित है। विद्यालय के निदेशक नवीन सिंह ने बताया कि इस टेस्‍ट में नर्सरी से लेकर कक्षा 11 तक विद्यार्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा में टॉप थ्री विद्यार्थियों का एडमिशन फ्री होगा और 50 प्रतिशत मासिक फीस भी माफ की जायेगी। टॉप थ्री के बाद तीन बच्‍चों को एडमिशन और मासिक फीस में 25 प्रतिशत की छूट होगी। इसके बाद चार बच्‍चों को 25 प्रतिशत एडमिशन फीस व मासिक फीस 15 प्रतिशत होगा। उन्‍होने बताया कि जेई और नीट परीक्षा के लिए सनबीम स्‍कूल गाजीपुर की तरफ से फ्री तैयारी करायी जा रही है।

 

Image 1

Check Also

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान, पीजी कालेज के प्राचार्य एवं काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ने किया मतदान

गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के …