Breaking News

गाजीपुर केमिस्‍ट एंड ड्रगिस्‍ट एसोसिएशन गाजीपुर प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को सौंपा पत्रक

गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्‍ट एंड ड्रगिस्‍ट एसोसिएशन के अध्‍यक्ष नागमणि मिश्रा के नेतृत्‍व में प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। इस संदर्भ में नागमणि मिश्रा ने बताया कि 20 मई को प्रस्‍तावित एक दिवसीय राष्‍ट्र व्यापी बंद की अग्रिम सूचना के लिए जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया है। उन्‍होने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी संचालन, बडे कॉरपोरेटर द्वारा प्री‍डेटरी मूल्‍य का निर्धारण, जीएसआर 220ई 26/3/2026 की वापसी आदि को लेकर राष्‍ट्र व्‍यापी दवा व्‍यापार बंद का 20 मई को आह्वान किया गया है। इस अवसर पर कृष्‍ण मुरारी केडिया, राजेश कुमार राय, बृजेश किशोर, देवेंद्र प्रताप सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, अभय प्रकाश, बृजेश कुमार पांडेय, वीरेंद्रनाथ यादव, ज्‍योति भूषण, मनेंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।

Image 1

Check Also

गाजीपुर में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में मतदान, पीजी कालेज के प्राचार्य एवं काशी विद्यापीठ के रजिस्ट्रार ने किया मतदान

गाजीपुर। 23 सितंबर को पूरे प्रदेश में स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के …