Breaking News

गाजीपुर: लालसा इंटरनेशनल स्कूल बहरियाबाद का शानदार प्रदर्शन,  मुनीजा फातिमा बनी कालेज की टॉपर  

गाजीपुर। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में लालसा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। प्रधानाचार्य महेश मिश्रा ने बताया की  जीव विज्ञान वर्ग (Biology) में मुनीजा फातिमा ने  95 फीसदी अंक के साथ प्रथम, अवंतिका विश्वकर्मा ने 91 फीसदी अंक के साथ द्वितीय , आकांक्षा कुशवाहा ने 86 फीसदी अंक के साथ तृतीय, हबीब रेयान ने 84 फीसदी अंक के साथ चतुर्थ स्थान प्राप्त किए। मानविकी या कला वर्ग में नेहा यादव ने 89  फीसदी अंक के साथ प्रथम , अर्पिता यादव 86 फीसदी अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किए। गणित वर्ग में सलोनी गुप्ता ने 87 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अध्यापकगण बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन/प्रबन्ध निर्देशक अजय यादव ने बच्चों के इस सफलता का श्रेय अध्यापक व अभिभावकगण को प्रदान किए एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

डालिम्स सनबीम जखनिया की शिक्षिका ने पेंटिंग बनाकर वीर अब्दुल हमीद के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के 61वें बलिदान दिवस पर डालिम्स …