लखनऊ। समाजवादी पार्टी ऑफिस के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें 2024 से लेकर 2026 तक राजभर समाज के लोगों की हत्याओं का जिक्र है। वहीं, इस पोस्टर पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा चीफ ओम प्रकाश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इन हत्याओं के कातिलों का नाम भी लिखना चाहिए। जो ज्यादातर यादव हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश यादव ने इस पोस्टर पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बोला, ‘हत्या करने वाला कौन है, यह भी दिखाना चाहिए। बाराबंकी में दिनदहाड़े राजभर समाज के व्यक्ति की हत्या हुई। अगर आरोपी यादव था, तो उसके आगे यह भी लिखना चाहिए कि हत्या किसने की। मऊ में राजभर समाज की बेटी की हत्या हुई, वहां भी आरोपी का नाम साफ-साफ लिखा जाना चाहिए। कौशांबी समेत जिन घटनाओं को पोस्टर में दिखाया गया है, उनमें हत्या करने वाला कौन था, यह भी बताना चाहिए। समाजवादी पार्टी के जो लोग यह बैनर लगा रहे हैं, उन्हें सिर्फ गिनती नहीं दिखानी चाहिए, बल्कि यह भी बताना चाहिए कि अपराध किसने किया। हर समाज में अच्छे और बुरे लोग होते हैं। बाराबंकी में एक गरीब युवक बर्फ बेच रहा था। किसी ने उससे आइसक्रीम मांगी। जब उसने पैसे मांगे, तो उसकी हत्या कर दी गई। अगर दम है, मर्द हो तो पोस्टर में यह भी लिखें कि हत्या किसने की थी?’
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….