Breaking News

एसडीएम गाजीपुर कोर्ट के सामने टावर पर चढ़ा युवक, मनाने में जुटी प्रशासन

गाजीपुर। एसडीएम सदर कोर्ट के सामने स्थित टावर पर सोमवार की सुबह एक युवक चढ़ गया और अपनी जमीन संबंधित विवाद को लेकर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगा। करीब पांच घंटे तक टावर पर चढ़कर युवक ने पूरे प्रशासन और पुलिस को बेहाल और परेशान किया। सामाचार लिखे जाने तक टावर चढ़ा हुआ है और डीएम को बुलाने की मांग कर रहा है। जबकि एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सहित भारी संख्‍या में पुलिस युवक को मनाने में लगी हुई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के मुगलानीचक निवासी संजीत एसडीएम सदर कोर्ट के सामने स्थित टावर पर जमीनी विवाद को लेकर चढ़ गया। इस घटना की खबर लगते ही घटना स्‍थल पर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी और भारी संख्‍या में पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवान पहुंच गये और उसे मनाने में जुटे हुए हैं लेकिन युवक अपने जिद पर अड़ा हुआ है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …