Breaking News

सीएम योगी से मिलीं मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति अनुपमा कौशिक

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की नवागत कुलपति प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से श्री गोरक्षनाथ मंदिर में शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट के दौरान कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने विश्वविद्यालय में संचालित नवीन पाठ्यक्रमों, प्रगति पर चल रही परियोजनाओं तथा आगामी नैक (NAAC) एवं एनबीए (NBA) प्रत्यायन की तैयारियों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने विश्वविद्यालय को 528 क्षमता के नवीन पुरुष छात्रावास निर्माण एवं 50 नए शैक्षणिक पदों की स्वीकृति प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलपति ने कन्या छात्रावासों के जीर्णोद्धार एवं आवश्यक मरम्मत के लिए शासकीय सहयोग का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री जी ने सुविचारित विस्तृत प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत भी गुणवत्तापूर्ण परियोजनाएं तैयार कर उद्योगों से सहयोग प्राप्त करने पर बल दिया तथा विश्वविद्यालय में उल्लेखनीय एवं दृश्यात्मक परिवर्तन लाने का सुझाव दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …