Breaking News

गाजीपुर: सीएम योगी के जन्‍मदिन पर नेता अरुण सिंह करेंगे पौधरोपण  

गाजीपुर। 5 जून से 21 जून 2026 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के आवाहन पर  विकास के कार्यक्रम की योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने का उपस्थित सदस्यों द्वारा संकल्प लिया गया। जिसके क्रम में 5 जून को सुबह 10:00 बजे सदर विधानसभा गाजीपुर के अपने पैतृक गांव नारी पच देवरा में एक पौधा मां के नाम रोपड़ करके प्रारंभ किया जाएगा। दूसरा कार्यक्रम सदर विधानसभा के प्रथम बूथ नंबर ग्राम सॉरी से लगभग 25 बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ योगी जी का जन्म दिवस उनके आवाहन के अनुसार जनता की समस्याओं के निराकरण हेतु जन चौपाल लगाकर किया जाएगा। आदित्यनाथ योगी का जन्म दिवस केक काटकर मनाया जाएगा। ग्राम सौरी के बूथ संख्या एक से लेकर अन्दोखर ,खुटवा, कटघरा,  सिहोरी, डीहिया ,पिपरही,राजू पुर ,किसोहरी सिरगिथाआदि गांव के बूथ संख्या 25 तक के अपने सभी समर्थकों का आवाहन करता हूं कि वहां 11:00 बजे दिन शुक्रवार दिनांक 5 जून 20 26 को मां चंडिका मंदिर सौरी पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …