Breaking News

गाजीपुर: सदर तहसील के शिव मंदिर प्रांगण में हुआ योगाभ्‍यास

गाजीपुर। सदर तहसील गाजीपुर के परिसर में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में हर्टफुलनेस संस्था श्री राम चन्द्र मिशन एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों और स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रूप से नागरिक बंधुओं के साथ शिथलीकरण ध्यान एवं योग का आयोजन तथा अभ्यास किया गया। हर्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक भाई चंद्र भान सिंह सुभाष यादव सत्येंद्र राय अनिल निगम तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक कार्यकर्ता भाई अखिलेश सिंह अरबिंद श्रीवास्तव राजेश श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव लाल बहादुर राय दीपक मिश्रा चन्द्र मोहन पांडेय द्वारा संयोजन समन्वय तथा संचालन किया गया। तथा भोजन प्रसाद का प्रबंध किया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …