Breaking News

अयोध्‍या प्रकरण का राजनीतिकरण करना उचित नहीं- मायावती

लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर सियासी घमासान जारी है. इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ऐसे लोग कतई भी बख्शे नहीं जाने चाहिए, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं। उन्होंने आगे लिखा, “अयोध्या में श्रीराम मंदिर से चढ़ावे की हुई चोरी, गबन व हेरा-फेरी आदि करने की मीडिया में आए दिन किस्म-किस्म की आ रही खबरें अति-गंभीर व चिंतनीय हैं. साथ ही, अब यहां मंदिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आए, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहां व्यवस्था है तो उनका यहां अयोध्या में भी अनुशरण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिए तो यह उचित होगा। राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से अपील करते हुए लिखा, “इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाए तो यह सही व संवैधानिक होगा. ऐसी ही अपील देशवासियों से भी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …