Breaking News

गाजीपुर: मैडम सईदा फैज को याद कर शाह फैज पब्लिक स्कूल में मनाया गया 42वां स्थापना दिवस

गाजीपुर। वर्ष 1985 में संस्थापिका मैडम सईदा फैज द्वारा स्थापित शाह फैज पब्लिक स्कूल, गाजीपुर का 42वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने संस्थान की निरंतर प्रगति एवं सफलता के लिए ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) गाजीपुर प्रकाश सिंह रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए “मेरा स्कूल, मेरा गौरव” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह मे सृष्टि राय (जिला टॉपर 97.4%) को ₹5000, स्वर्ण पदक तथा कलाई घड़ी प्रदान किया गया एवं  10वीं  की पहल राय (स्कूल टॉपर 97.8%) को ₹2000, स्वर्ण पदक तथा कलाई घड़ी प्रदान किया गया  तथा अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को क्रमश: ₹₹2000 व ₹1000 एवं स्वर्ण पदक व रजत पदक तथा कलाई घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक के विद्यार्थियों के बीच 267 पौधों का वितरण भी किया गया तथा उन्हें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने अपने संबोधन में विद्यालय के सफलतापूर्वक 42 वर्ष पूर्ण होने पर ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थापक मैडम सईदा फैज द्वारा स्थापित इस संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता हासिल की है और भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा। मुख्य अतिथि प्रकाश सिंह ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि “शिक्षा ही वह सशक्त हथियार है जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। सपनों को साकार करने का एकमात्र मार्ग कठिन परिश्रम है।” विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि द्वारा पौधा रोपण किया गया तथा निदेशक डॉ नदीम अधमी व निदेशिका डॉ. मीना अधमी द्वारा मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह तथा पौधा देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी, समन्वयक अंजली श्रीवास्तव, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्यालय की निरंतर प्रगति की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।

Image 1 Image 2

Check Also

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने पति के पैतृक गांव के स्कूल में किया पौधरोपण, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

गाजीपुर। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने …