Breaking News

अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी में मैटलैब आधारित एआई/एमएल कार्यशाला आयोजित

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की आई ट्रिपल ई (IEEE) स्टूडेंट ब्रांच द्वारा शनिवार को “इंट्रोडक्शन टू एआई/एमएल यूजिंग मैटलैब” विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) तथा मैटलैब के व्यावहारिक उपयोगों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आयोजन आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर डॉ. अनुजा सिंह एवं सोमेन्द्र बनर्जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक डिज़ाइनटेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली की टेक्निकल सपोर्ट टीम से जुड़े डॉ. वरुण श्रीवास्तव ने मैटलैब के माध्यम से एआई एवं एमएल के मूल सिद्धांतों, डेटा प्रोसेसिंग, मॉडलिंग तथा आधुनिक इंजीनियरिंग अनुसंधान में इसके बढ़ते उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में एआई और मशीन लर्निंग लगभग हर तकनीकी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में मैटलैब जैसे उन्नत सॉफ्टवेयर विद्यार्थियों को जटिल समस्याओं का विश्लेषण करने, डेटा आधारित निर्णय लेने तथा शोध एवं औद्योगिक परियोजनाओं पर प्रभावी ढंग से कार्य करने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से मैटलैब आधारित एआई/एमएल मॉडलिंग और डेटा विश्लेषण की उपयोगिता समझाई तथा इसे भविष्य के इंजीनियरों के लिए अत्यंत उपयोगी तकनीक बताया। कार्यशाला का शुभारंभ IEEE सीनियर मेंबर, ‘वुमन इन इंजीनियरिंग’ और ‘ह्यूमैनिटेरियन सोसाइटी’ की सदस्य व अशोका इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ. सारिका श्रीवास्तव के स्वागत भाषण एवं विषय प्रवर्तन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सुहानी बर्नवाल ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने पति के पैतृक गांव के स्कूल में किया पौधरोपण, बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

गाजीपुर। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने …