Breaking News

गाजीपुर: 27 वर्षों बाद मां कवलपति हास्पिटल में भवानी प्रताप सिंह के आंगन गूंजी खुशियों की किलकारी

गाजीपुर। पोते की खुशी क्या होती है, यह उस दादा से पूछिए, जिसके आँगन में पूरे 27 वर्षों बाद किलकारी गूँजी हो।” माँ कावलपति हॉस्पिटल में रविवार को एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहाँ उपस्थित हर व्यक्ति की आँखें नम कर दीं। डॉ. बीती सिंह की कुशल देखरेख में रामपुर जीवन हंसराजपुर गाँव के प्रधान पद के प्रत्याशी भवानी प्रताप सिंह के घर पुत्र रत्न का जन्म हुआ। 27 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद जब परिवार में पोते की किलकारी गूँजी, तो दादा जी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वे भावुक होकर वहाँ उपस्थित सभी लोगों के चरण स्पर्श करने लगे और अपने पोते के उज्ज्वल, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद माँगने लगे। उनकी आँखों से बहते खुशी के आँसू बता रहे थे कि वर्षों की प्रतीक्षा आज ईश्वर की असीम कृपा में बदल चुकी है। खुशी के उन पलों में वे झूम उठे और वहाँ मौजूद हर व्यक्ति उस दृश्य को देखकर भाव-विभोर हो गया। उस क्षण अस्पताल का वातावरण केवल एक प्रसूति केंद्र का नहीं, बल्कि एक ऐसे परिवार की वर्षों पुरानी अधूरी इच्छा पूरी होने की खुशी का साक्षी बन गया। चिकित्सकों से लेकर स्टाफ कर्मियों तक, हर किसी की आँखें नम थीं और चेहरे पर मुस्कान थी। माँ कावलपति हॉस्पिटल परिवार नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं परिवार के सुख-समृद्धि की हार्दिक मंगलकामनाएँ करता है। ईश्वर इस नन्हीं-सी मुस्कान से पूरे परिवार का जीवन सदैव खुशियों से भर दे।

Image 1 Image 2

Check Also

गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध एवं गौ माता को राष्ट्र स्तरीय सम्मान दिलाने के लिए बूढ़े महादेव मंदिर रुईमंडी गाजीपुर में हुई बैठक

गाजीपुर। सम्पूर्ण भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध एवं गौ माता को राष्ट्र स्तरीय …