Breaking News

गाजीपुर: तेतारपुर ग्राम में नि:शुल्‍क नेत्र परीक्षण में 300 मरीजों के आंखों की हुई जांच

गाजीपुर। एमएलसी विशाल सिंह चंचल के विशेष आग्रह पर आज सैदपुर ब्लॉक के तेतारपुर ग्राम सभा में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया,इतनी तेज बारिश में भी जनता का उत्साह देखते हुए बन रहा था,इस अवसर पर 300 लोगों ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में हिस्सा लिया और अपने नेत्र का जांच कराया।इस अवसर पर जो भी मोतियाबिंद का मरीज पाया जाएगा उसका निःशुल्क में ऑपरेशन किया जाएगा। एमएलसी प्रतिनिधि डॉ प्रदीप पाठक और व्यवस्थापक धीरज सिंह ने सभी क्षेत्रवासीयों से अपील की और अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर में निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन का लाभ उठायें। सैदपुर ब्लॉक के तेतारपुर ग्राम पंचायत में जन्मे एमएलसी विशाल सिंह चंचल के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामवासियों ने नेत्र शिविर के लिए आग्रह किया था,एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े आई  हॉस्पिटल आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल से बात कर अपने गाँव में निःशुल्क नेत्र शिविर के आयोजन हेतु कहा था जिसके बाद इस शिविर का आज आयोजन किया जा रहा है,, जिसमें 300 लोगों ने अपना निःशुल्क चेक अप कराया।सभी ग्रामवासियों ने अपने सपूत को धन्यवाद ज्ञापित किया। ज्ञात हो कि एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रयास से गाजीपुर के सभी 16 ब्लॉकों में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा चुका है जिसमें करीब 7000 लोगों ने अपने नेत्र की जाँच करायी और 1000 से ज्यादा लोगों ने अपने मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन कराया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …