Breaking News

गाजीपुर: खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गाजीपुर राजदेव कुमार, शाखा प्रबंधक गहमर, कुतुबपुर एवं पकड़ितर सहित बैंक के बीसी एवं सीएफएल स्टाफ उपस्थित रहे। बैठक में अधिक से अधिक पात्र किसानों एवं ग्रामीण नागरिकों को उपरोक्त योजनाओं का लाभ दिलाने, किसान क्रेडिट कार्ड बनाने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी अधिकारियों एवं बीसी को गांव-गांव जाकर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

Image 1

Check Also

गाजीपुर: अंडर 14 पुरुष का अंतर मंडलीय क्रिकेट ट्रायल 21 व 22 अक्टूबर को प्रयागराज में – शाश्वत सिंह

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह सिंह …