Breaking News

गाजीपुर: लोकगीत गायक सूबेदार स्नेही के गीतों का 22 जुलाई को लखनऊ दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

गाजीपुर। सादात ब्लाक के कटया गांव निवासी लोकगीत गायक सूबेदार स्नेही के गीतों का प्रसारण लखनऊ दूरदर्शन से 22 जुलाई को होगा। यह प्रसारण” लोक रंग सुरों के संग” कार्यक्रम के तहत रात नौ बजे किया जाएगा। सूबेदार स्नेही का पूर्व में भी इस कार्यक्रम के तहत लोकगीतों का प्रसारण हो चुका है। इस कार्यक्रम में जौनपुर के लोकगीत गायक हेमंत शुक्ला और खुश्बू यादव, रायबरेली की अन्नपूर्णा श्रीवास्तव एवं वाराणसी की प्रतिमा पंडित भाग लेंगी। सूबेदार स्नेही को वर्ष 2025 में संगीत शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: लाखों रुपये के अवैध गांजा के साथ दो तस्‍कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 कमलेश …