गाजीपुर। फल संरक्षण केंद्र के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सोनौली न्याय देवकली में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री कार्यक्रम का शुभारंभ देवकली खंड विकास अधिकारी जलालुद्दीन के द्वारा दिनांक 22 जुलाई को फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट बैग का वितरण किया तथा खाद्य संस्करण के माध्यम से स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फल संरक्षण प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने लोगों को भारत की अवधारणा से जोड़ते हुए खाद्य प्रसंस्करण आधारित रोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं रोजगार लगाने के लिए आटा चक्की फलों से निर्मित उत्पादों का संस्करण एवं लघु उद्योग स्थापित कर ग्रामीण युवा और महिलाओं को कम लागत में सफल उद्यमी बन सकते हैं। इस अवसर पर राजू फ्रूट प्रोडक्ट्स वाराणसी के संस्थापक ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना एवं सफल उद्यम संचालन के अपने अनुभव को साझा किया। खाद्य प्रसंस्करण प्रवक्ता कमलेश कुमार पांडे खाद्य प्रसंस्करण के साइंटिस्ट सूरज कुमार ने उद्योग नीति एवं स्वयं रोजगार पर अपने विचार व्यक्त किए हैं और लोगों को ज्यादा से ज्यादा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार स्थापित करने के बारे में विस्तार से बताया, जिसमें कम लागत से अच्छी आए की जा सके। अंत में राजकीय फल संरक्षण केंद्र गाजीपुर प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आटा चक्की, दाल मिल, मसाला मिल, पनीर व खोवा उद्योग सहित अन्य लघु उद्योगों लगाने की प्रक्रिया एवं सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….