गाजीपुर! हर घर तिरंगा अभियान 2026 अंतर्गत समर्पण शैक्षिक संस्थान, फतेहउल्लापुर में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में दिव्यांगजन एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगे के प्रति अपने सम्मान और देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारसनाथ यादव, कनिष्ठ सहायक अनमोल यादव, समर्पण शैक्षिक संस्था की संस्थापक कुमारी सविता सिंह सहित संस्था के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….