Breaking News

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, गाज़ीपुर के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, दिया ‘हाथी बचाओ, पर्यावरण बचाओ’ का संदेश

गाजीपुर। माउंट लिट्रा ज़ी , गाज़ीपुर के छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव संरक्षण और हाथियों की सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशाल “हाथी बचाओ अभियान” रैली का आयोजन किया। यह रैली विद्यालय प्रांगण से माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, गाज़ीपुर के डायरेक्टर मोहित श्रीवास्तव जी ने झण्डा दिखाकर शुरू किया साथ ही स्कूल के प्राचार्य राजेश कारकून जी तथा अन्य शिक्षकों ने शहर के मुख्य मार्गों कचहरी से मिश्रबाजार होते हुए वापस विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली में कक्षा 6 से 11 तक के सैकड़ों बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों के हाथों में हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास को बचाने और मानव-हाथी संघर्ष को रोकने से जुड़े पोस्टर और तख्तियाँ थीं। बच्चे “हाथी हमारा साथी है, इसकी रक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है” और “जंगल बचाओ, हाथी बचाओ” जैसे नारे लगा रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कारकून ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “हाथी हमारे पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। जंगलों के कटने और अवैध शिकार के कारण आज उनका अस्तित्व खतरे में है। हमारी इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी और समाज को वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील बनाना है।” रैली के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने हाथियों व अन्य वन्यजीवों की रक्षा करने की शपथ ली।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्‍वविद्यालय के प्रख्यात लेडीबर्ड विशेषज्ञ प्रो. ओंकार को NASI वरिष्ठ वैज्ञानिक पद के लिए चयन

लखनऊ। प्रख्यात कीट विज्ञानी, लेडीबर्ड विशेषज्ञ एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष, सेवानिवृत प्रो. ओंकार …