Breaking News

सेराजेम गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया हरियाली तीज

गाजीपुर। सुनीता हेल्थकेयर सेराजेम गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया हरियाली तीज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्षता पदम कुशवाहा ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर शहर के प्रमुख वरिष्ठ डॉक्टर रजनी राय स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ , रॉयल चिल्ड्रन हॉस्पिटल के डायरेक्ट पूनम सिंह जी विश्वनाथ कोल्ड स्टोरेज के डायरेक्टर गीता सिंह जी, एवं नीतू सिंह जी मौजूद रही। इस कार्यक्रम में सेरेजम केंद्र के सभी बहने डांस गेम सॉन्ग आदि अपने प्रतिभा दिखाई जिसमें लोगों को पुरस्कृत भी किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आशा देवी पुलिस लाइन तथा दूसरे स्थान पर रंभा तीसरे स्थान पर सोनम एवं प्रियंका रही। गाजीपुर में हरियाली तीज अनोखे अंदाज में पेश करने के लिए शेरा जिम सेंटर के इंचार्ज रंजीत जी को सब ने बधाइयां  दी  साथ ही साथ केंद्र में उपस्थित सभी माताए और बहनों का भी सम्मान बढ़ाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमिला जी इंद्र जी सुमित्रा जी रामदास जी विपिन पाठक जी उपस्थित रहे और सफलतापूर्वक कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में एमजेआरपी के छात्र दिव्‍यांशु ने स्‍वर्ण व गंगेश ने प्राप्‍त किया कांस्‍य पदक

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप- 2026 मे महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक …