Breaking News

गाजीपुर: देशभक्ति नारों से गूंजा शाह फैज़ पब्लिक स्कूल, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गाज़ीपुर। शाह फैज़ पब्लिक स्कूल, गाज़ीपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के विभिन्न प्रांगणों में ध्वजारोहण के साथ हुआ। विद्यालय के निदेशक डॉ. नदीम अधमी ने कक्षा 6 से 12 तक के ब्लॉक में ध्वजारोहण किया, जबकि निदेशिका डॉ. मीना अधमी ने कक्षा 1 से 5 तक के ब्लॉक में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं प्रधानाचार्य इकरामुल हक द्वारा नर्सरी ब्लॉक में ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत तथा झंडा गीत का सामूहिक गायन किया गया। पूरे विद्यालय परिसर में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” जैसे देशभक्ति नारों की गूंज सुनाई दी, जिससे वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष समारोह के दौरान नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह में उप-प्रधानाचार्य हनीफ अहमद सिद्दीकी, समन्वयक अंजली श्रीवास्तव, माधुरी पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता के विकास का प्रेरणास्रोत बना।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: स्‍वतंत्रता दिवस पर तिरंगा दौड़ में आदित्‍य यादव व अंकिता विश्‍वकर्मा प्रथम

गाजीपुर। स्वतन्त्रता दिवस का 80वी वर्षगाठ के शुभ अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव हर …