गाजीपुर। ब्रिटिश सत्ता की 200 वर्षों की दास्ता की बेड़ियों से भारत को मुक्त कराने एवं स्वयं के प्राणों को बलिदान कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने वाले उन वीर शहीदों की शहादत की याद दिलाता हुआ पर्व है – स्वतंत्रता दिवस। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व को मनाने अपने देश के वीर शहीदों की शहादत को याद करने और श्रद्धा-सुमन अर्पित करने हेतु, बच्चों के शैक्षिक, नैतिक एवं मौलिक गुणों के विकास के लिए वचनबद्ध शहर के बंधवा पीरनगर स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में स्वतंत्र भारत की 80वीं वर्षगांठ धूम-धाम से मनायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के निदेशक मोहित श्रीवास्तव ने झण्डारोहण करके किया। तत्-पश्चात स्काउट गाइड छात्रों के द्वारा तिरंगे के सम्मान में मार्च-पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी गई। झण्डारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौर में कक्षा 11वीं की छात्रा प्रिया, कक्षा 6वीं की छात्रायें तान्या शाह एवं अवनी राय,कक्षा 7वीं की छात्रा वैष्णवी , कक्षा 8वीं के अभ्युदय राय एवं कक्षा 7वीं के रुद्र ने अपने विचारो में भारत के उन महान क्रान्तिकारियों के द्वारा स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए किए गए उनके अद्वितीय प्रयासों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा0 राजेश कारकून ने अपने वक्तव्य से सभी छात्र-छात्राओं को अपने महान राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों, कर्तव्यों एवं स्वतंत्रता दिवस की महत्ता का बोध काराया साथ ही साथ प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाईयाँ दी और विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रमों की सराहना भी की। इस अवसर पर गणित के शिक्षक ठाकुर प्रसाद गुप्ता ने अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों सुना कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं ने वन्देमातरम का गान कर पूरे प्रांगण को देश प्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के सीनियर कोआर्डिनेटर बद्रीश श्रीवास्तव ने देश के विकास में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अपने उद्बोधन में शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों पर चर्चा करते हुए छात्रों को देश के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराया एवं स्वतंत्रता दिवस की बधाईयाँ दी। इस पुण्य अवसर पर बच्चों ने नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करने एवं कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प लिया। तत्पश्चात बच्चों को मिष्ठान प्रदान किया गया। विद्यालय के इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा पाखी शर्मा व श्रेया सिंह के द्वारा किया गया।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….