Breaking News

गाजीपुर: नगरपालिका जमानिया में अध्‍यक्ष जयप्रकाश गुप्‍ता ने किया ध्‍वजारोहण

गाजीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद जमानिया के कार्यालय परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया। इसके उपरांत Libra Fitness Gym, मख्तब इस्लामिया विद्यालय तथा शहीद स्मारक शिलाफलकम पर भी ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संतोष पांडेय, अनिल गुप्ता, संजीत यादव, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, संतोष कश्यप सहित सम्मानित सभासदगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Image 1 Image 1

Check Also

गाजीपुर: ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में एमजेआरपी के छात्र दिव्‍यांशु ने स्‍वर्ण व गंगेश ने प्राप्‍त किया कांस्‍य पदक

गाजीपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप- 2026 मे महात्मा ज्योतिराव फुले पब्लिक …