गाजीपुर। थाना जंगीपुर पुलिस द्वारा शराब तस्कर को 40 पेटी (360 लीटर जिसकी अनुमानित कीमत 1,44,000 रूपये) अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गया गिरफ्तार ! अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 05 सितंबर को थानाध्यक्ष जंगीपुर ओमप्रकाश व उ0नि0 पन्नेलाल यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबीर की सुचना पर अभियुक्त अविनाश यादव पुत्र वकील यादव निवासी ग्राम हसनपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को 40 पेटी अवैध देशी शराब ( 360 लीटर) के साथ देवकठियाँ पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी / बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 189/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….