गाजीपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद दार्शनिक भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यालय समता भवन गाज़ीपुर पर मनाई गई। तदोपरांत विधानसभा जखनियां के मनिहारी ब्लॉक में सरकार द्वारा बंद किए गए पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनिहारी के कैंपस के बगल में कार्यक्रम आयोजित कर पांच सेवानिवृत शिक्षकों को अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, व डायरी भेंट करके सम्मानित किया गया। जिसमें सेवानिवृत्ति प्रवक्ता संतलाल राम जी, रामचंद्र राम जी, अशोक कश्यप, राम अवध यादव जी, हरबंस जी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गरीब कमजोर वंचित समाज के बच्चों को शिक्षा से दूर रखने की साजिश कर रही है । भाजपा सरकार नहीं चाहती कि पीडीए समाज के बच्चे पढ़ लिखकर सरकार से महंगाई बेरोजगारी शिक्षा जैसी ज्वलंत समस्याओं पर सवाल करें। आज उनकी गलत नीतियों को पूरे जनपद की सातों विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में समाजवादी पार्टी के लोगों ने रखा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कमलेश यादव भानु, कन्हैयालाल विश्वकर्मा डॉक्टर शिवप्रताप यादव, ओम प्रकाश यादव लालचंद पाल रामबचन यादव संजय यादव राम नगीना यादव अलगू राम ललन राम विनीत कुमार सुदामा राम, मयंक यादव मारकंडेय यादव शैलेंद्र संतोष ताहिर हुसैन जहांगीर शमसुद्दीन,विमल सोनकर इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….